फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Miscreants cheated 12.5 lakh rupees on pretext of land bargaining in Jind

Jind: जमीन की सौदेबाजी का दिया झांसा, बदमाशों ने साढ़े 12 लाख रुपये ठगे, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 14 Jun 2023 02:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Jun 2023 02:01 PM IST
सार

हरियाणा में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस कड़ी में जींद में जमीन का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Miscreants cheated 12.5 lakh rupees on pretext of land bargaining in Jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद में जमीन की सौदेबाजी कर एक व्यक्ति से साढ़े 12 लाख रुपये हड़पे गए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है। गांव पालवा निवासी सतबीर ने बताया कि गांव धमतान साहिब निवासी रणधीर भैंस बेचने तथा खरीदने का कार्य करता है, जिसके चलते रणबीर के साथ उसकी जान पहचान है।

विज्ञापन


15 सितंबर 2022 रजिस्ट्री की तारीख निर्धारित कर दी
13 सितंबर 2021 को रणधीर गांव में आया हुआ था। उसने बताया कि गांव कालवन में 8 एकड़ जमीन जायज रेट में मिल रही है। दोनों मिलकर उस जमीन को खरीद लेंगे। 14 सितंबर 2021 को रणबीर के साथ गांव कालवन निवासी रमेश तथा सुभाष उसके पास आए। रमेश को जमीन का विक्रेता बताया गया। जांच पड़ताल के बाद 14 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा तय हो गया। जिस पर एक लाख रुपये अग्रिम पेशगी राशि दे दी गई। 15 सितंबर 2021 को नरवाना कोर्ट में साढ़े 11 लाख रुपये देकर 15 सितंबर 2022 रजिस्ट्री की तारीख निर्धारित कर दी।
विज्ञापन


बाद में जमीन खरीदने से मना कर दिया
शाम तक वह तहसील में विक्रेताओं का रजिस्ट्री के लिए इंतजार करता रहा, बावजूद इसके वे नहीं आए। उसने रणधीर से संपर्क साधा तो उसने किसी प्रकार की जमीन खरीदने से मना कर दिया। जब रमेश से संपर्क साधा तो उसने भी जमीन का कोई सौदा नहीं करने की बात कही। जब उसने राशि के लिए दबाव डाला तो आरोपियों ने राशि देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शहर थाना नरवाना पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर रणधीर, सुभाष तथा रमेश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने जमीन की सौदेबाजी का झांसा देकर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed