{"_id":"56ed9f124f1c1bd3618b4faf","slug":"looted-jewellers-to-old-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को लिफ्ट देकर छीने जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा को लिफ्ट देकर छीने जेवरात
jind/bureau
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भिवानी रोड पर एक बुजुर्ग महिला को कार में लिफ्ट देकर सोने के जेवरात छीन लिए। बाद में आरोपी महिला को शहर से बाहर छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर अज्ञात तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी कृष्णा ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च को वह बुढ़ापा पेंशन लेने के लिए बैंक गई थी। वापस लौट रही थी तो भिवानी रोड स्थित पशु अस्पताल के निकट एक कार आकर रुकी।
उसमें तीन महिला तथा दो व्यक्ति सवार थे। महिलाओं ने उसे गुमराह करके गाड़ी में लिफ्ट दे दी। बुढ़ाबाबा बस्ती के निकट पहुंचने पर गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया तो उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी।
उसके पास बैठी महिलाओं ने एक सोने की चैन, टॉप्स, सोने का लॉटेक छीन लिया और गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। बाद में राहगीरों के सहयोग से वह घर पहुंची और परिवार के लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।