{"_id":"58ea7f3d4f1c1b4c3e5bae8e","slug":"jind-short-circuit-wire-frams-fired-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की तारों से निकली चिंगारी से 11 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली की तारों से निकली चिंगारी से 11 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पीपलथा गांव में आग से जली फसल दिखाता किसान ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार दोपहर पीपलथा गांव के खेतों में बिजली की तारों से निकली चिंगारी ने 11 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा कर दी। किसानों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड कार्यालय में दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक 11 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। किसानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काफी देर में काबू पाया गया।
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के अनुसार रविवार दोपहर गांव पीपलथा में बिजली की तारों से चिंगारी निकली और गेहूं की फसल में फैल गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तक तक किसानों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पाया। इसमें अजमेर की सात एकड़ और जसपाल की चार एकड़ फसल जल गई। किसानों ने आग लगने का कारण बिजली की चिंगारी बताया। किसानों ने बताया कि खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है। इसके बावजूद बिजली विभाग दिन में बिजली बंद नहीं कर रहा। बिजली की लटकती तारों से स्पार्किंग हुई।
दरियावाला में आग से दो एकड़ की गेहूं की फसल जली
शहर के साथ लगते दरियावाला गांव में आग लगने से किसान राज सिंह की दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर के समय दरियावाला गांव में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। किसान राजसिंह के बताया कि खेत के पास ही एक ईंट भट्ठा है, जिससे कोई चिंगारी निकली है। जिससे घटना हुई।