फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, police custudy, criminal run away, harayana

पुलिस हिरासत से दुराचार का आरोपी फरार

Tue, 13 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 13 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
jind, police custudy, criminal run away,  harayana
criminal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से सोमवार दोपहर बाद नाबालिग से दुराचार का एक आरोपी महिला थाना पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। महिला पुलिस आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी और उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस हिरासत से आरोपी युवक के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलवंत बिश्नोई, डीएसपी कप्तान सिंह के नेतृत्व में अस्पताल के साथ लगते खेतों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन फरार आरोपी का सुराग नहीं लगा। एसएसपी शशांक आनंद ने पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने की घटना की जांच का जिम्मा डीएसपी सिटी कप्तान सिंह को सौंपा है। फरार आरोपी पर नाबालिग लड़की से दुराचार और अदालत में पेशी पर आई नाबालिग लड़की की मां को धमकी देने का मामला दर्ज है।


पुलिस के अनुसार महिला थाने में एक महिला ने शिकायत दी थी कि 11 अगस्त को उसकी बेटी किसी काम से जुलाना गई थी। इसी दौरान आरोपी जयबीर अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर जबरदस्ती उसकी बेटी को उठा ले गया। बाद में किसी तरह उसकी बेटी आरोपियों के चुंगल से निकलने में कामयाब हो गई। बाद में महिला थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और महिला थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जबकि इस मामले में पांच दिसंबर को लड़की की मां गवाही के लिए कोर्ट में आई थी। इसी दौरान आरोपी जयबीर वहां पहुंचा और उसे मामले में गवाही न देने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


आरोपी ने उस पर उसकी बेटी की शादी करने का दबाव भी बनाया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। छह दिसंबर को युवती की मां आरोपी के धमकी देने की शिकायत करने के लिए एसएसपी शशांक आनंद से मिलने पहुंची तो आरोपी कार्यालय के बाहर पहुंच गया। जहां पर लड़की की मां को गोली मारने की धमकी देने लगा। लेकिन महिला के साथ आए परिजनों ने उसका पीछा करके काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। शहर थाना पुलिस ने महिला के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया था। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। महिला थाना पुलिस सोमवार को आरोपी को दुराचार के मामले में जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और उसे अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी संतोष, एएसआई रामरति एक अन्य पुलिस कर्मी के साथ उसका नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लेकर आई थी। महिला थाना पुलिस कर्मी उसे इमरजेंसी वार्ड ले गए। जहां पर स्वास्थ्य कर्मी उसका मैडिकल चैकअप के लिए लगे तो इसी दौरान वह मौका पाकर इमरजेंसी वार्ड के साथ लगते दूसरे वार्ड के गेट से होते हुए फरार हो गया। पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और अस्पताल के लगते खेतों और कॉलोनियों में काफी देर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग पाया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।


एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि फरार आरोपी झगड़ा और धमकी देने के मामले में जेल में बंद था। महिला थाना पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया था। जहां से आरोपी नागरिक अस्पताल से फरार हो गया। आरोपी को लेकर गए पुलिस कर्मियों की कार्यशैली की जांच के लिए डीएसपी सिटी को जांच सौंपी है। जांच के बाद ही पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed