फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, murder,court, five person, in jail, liftime, jind, harayana

युवक की हत्या करने के जुर्म में पांच को उम्रकैद

Tue, 11 Oct 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 11 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव निडाना में लगभग तीन साल पहले युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में अदालत ने पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने एक दोषी को सात हजार रुपये और चार को 5500-5500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।


अदालत में चले अभियोग के अनुसार गांव निडाना निवासी राममेहर ने जुलाना थाने में दी शिकायत में बताया था कि 15 मार्च 2013 को उसके 15 वर्षीय बेटे बंटी को गांव का नवीन किसी काम के बहाने बुलाकर ले गया। बाद में आरोपी उसे अपने घर पर ले गया।
विज्ञापन


जहां पर नवीन के परिवार के लोगों ने बंटी को रस्सियों से बांधकर उसकी पिटाई की। पिटाई की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसे दी। बाद में उसे किसी तरीके से छुड़वाकर नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां 19 मार्च को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राममेहर की शिकायत पर गांव निडाना निवासी नवीन, अनिल उर्फ लीला, सोनू, शीशराम, गुलाब सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने पांचों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके अलावा अदालत ने दोषी शीशराम को सात हजार रुपये व नवीन, अनिल, सोनू, गुलाब को 5500-5500 रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना राशि नहीं भरने की सूरत में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed