{"_id":"57bb41184f1c1b2926d4f0fd","slug":"jind-harayana-crime-university-job-fraud-1-5-lakh-rupees-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में सेवादार की नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विश्वविद्यालय में सेवादार की नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में सेवादार के पद पर लगवाने के नाम पर एक युवक से डेढ़ लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने का मामला दर्ज किया है। चाबरी कॉलोनी पिंडारा निवासी अशोक कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2011 में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में सेवादार पद के लिए आवेदन निकले थे।
इसके लिए उसने भी अप्लाई किया था। इस दौरान विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह उसका संपर्क हो गया। शमशेर ने विश्वविद्यालय में अच्छी जान पहचान होने की बात कहकर उसका चयन करवाने की बात कही। इस दौरान वह उसके झांसे में आ गया और सात जुलाई 2011 को उसने डेढ़ लाख रुपये की नकदी दे दी। लेकिन बाद में विश्वविद्यालय में साक्षात्कार हुआ, लेकिन उसका चयन नहीं हुआ। जब पैसे वापस मांगे तो वह गुमराह करता रहा। दबाव डालने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर विश्वकर्मा कालोनी निवासी शमशेर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।