फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, crime news, thept, cash, gold, in house, harayana

दुकान में सेंध लगाकर नकदी सहित सोने,चांदी के आभूषण चुराए

Fri, 02 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Fri, 02 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर दुकान से 80 हजार रुपये की नगदी सहित सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ब्राह्मणवास निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में दुकान खोली है। गत रात्रि चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे 80 हजार रुपये की नगदी, दो किलोग्राम चांदी, एक सोने की चेन और एक अंगूठी चोरी कर ली। चोरी की घटना का पता सुबह उस समय चला जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा, तो दुकान का ताला टूटा था और दुकान से कीमती सामान गायब थे। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मकान का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण चुराए
  शहर की चंद्रलोक कॉलोनी में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 12 हजार रुपये की नगदी तथा सोने,चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चंद्रलोक कॉलोनी निवासी रविंद्र के पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस उसका परिवार किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोना, चांदी के जेवरात, 12 हजार रुपये की नगदी समेत अन्य कीमती सामान को चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed