{"_id":"57a6300f4f1c1b27112b8b4c","slug":"jind-harayana-crime-news-loot-mobile-gun-point-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर छीनी नकदी और मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर छीनी नकदी और मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंटा गांव में नहर पर घूमने गए युवकों से पिस्तौल के बल पर लूट करने का मामला सामने आया है। युवकों से बदमाश तीन मोबाइल फोन व लगभग 1500 रुपये की राशी लूट ले गए। गांव टोडी खेड़ी गांव निवासी अभिनय और आशीष अपने दोस्तों के साथ अंटा नहर की और टहलने गए थे। घर की और वापस आते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उनसे मोबाइल और नकदी लूट ली। युवकों ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। वारदात के संज्ञान में आने के बाद थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मौके का दौरा किया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।