{"_id":"57c9cd594f1c1bd4352cb63f","slug":"jind-harayana-crime-news-case-file-eight-person-fighting-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में झगड़ा, आठ लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में झगड़ा, आठ लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव रोहढ़ में वीरवार देर शाम को चुनावी रंजिश के चलते दो गुट आमने-सामने हो गए। इसमें दोनों ही गुटों में जमकर तेजधार हथियारों का प्रयोग किया गया। दोनों ही गुटों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
जहां से पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों ही गुटों के चार-चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई पवन ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में हरदीप ने बताया कि वह दुकान पर बैठा था। तभी कर्मजीत ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद कर्मजीत सिंह, प्रीतम सिंह, जितेंद्र सिंह और सिंदर ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसकी शिकायत पर उक्त चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
वहीं दूसरे पक्ष से गंभीर रूप से घायल हुए कर्मजीत ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह दुकान पर जाकर बैठा ही था कि तभी हरदीप, अमृत, कुलदीप सिंह व प्रगट सिंह ने उसके साथ चुनावी रंजिश के चलते हमला कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने बीच बचाव करके उसे छुड़वाया। पुलिस ने इस मामले में एक गुट के कर्मजीत सिंह, प्रीतम सिंह, जितेंद्र सिंह और सिंदर व दूसरे गुट के हरदीप, अमृत, कुलदीप सिंह व प्रगट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।