{"_id":"57a788c04f1c1b7d112b9846","slug":"jind-harayana-arrest-criminal-most-wanted-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद का मोस्ट वांटेड अवैध हथियार सहित काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जींद का मोस्ट वांटेड अवैध हथियार सहित काबू
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की एसआईटी शाखा खरखौदा पुलिस ने जींद के मोस्ट वांटेड एवं इनामी बदमाश और लगभग आधा दर्जन आपराधिक घटनाओं में संलिप्त आरोपी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण उर्फ आशू निवासी अर्बन स्टेट जींद है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में डीआईजी कम एसपी एचएस दून ने थाना सदर में पत्रकार वार्ता भी की।
डीआईजी के अनुसार एसआईटी शाखा खरखौदा में नियुक्त एसआई सुखबीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ शनिवार शाम को खरखौदा बाईपास के पास गश्त पर था। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखा। जिसको काबू करके नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान प्रवीण उर्फ आशू निवासी अर्बन स्टेट जींद के रूप में दी। तलाशी लेने पर इसके कब्जा से एक अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस मिला। प्रारंभिक पूछताछ में उक्त प्रवीण ने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई वारदात में शामिल रहा है और जींद पुलिस का मोस्ट वांटेड है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है।
इन वारदातों में रहा शामिल
28 मई को सतविन्द्र निवासी जींद को गोली मारी
28 मई को ही नरवाना जिला जींद में मनीष व इसके दो साथियों को गोली मारी
05 जून को नरेन्द्र राठी व इसके साथियों को सफीदों जिला जींद में गोली मारी
27 जून को अपने साथियों के साथ मिलकर घरौंडा जिला करनाल से हथियार के बल पर इनोवा गाड़ी लूटी।