{"_id":"57ae20984f1c1bee07ee5d5b","slug":"jind-harayana-5-lakh-fraud-share-market-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दे हड़पे साढ़े पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दे हड़पे साढ़े पांच लाख
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक कंपनी के कर्मचारियों द्वारा चिकित्सक को साढ़े पांच लाख रुपये का चूना लगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नागरिक अस्पताल नरवाना के मेडिकल अधिकारी डॉ. हिमांशु ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि लगभग चार माह पहले दा इक्वीकॉम शेयर मार्केट का कर्मचारी आदित्य शर्मा उसके पास आया और उनकी कंपनी के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
इस दौरान आरोपी आदित्य शर्मा ने अपने कंपनी के उच्च अधिकारियों से संपर्क करवाया और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके पैसे को शेयर मार्केट में निवेश करके डूबने नहीं देंगे। इस पर वह झांसे में आ गया और 15 अप्रैल को उसने साढ़े पांच लाख रुपये कंपनी के माध्यम से निवेश कर दिए। लेकिन थोड़े ही दिनों के बाद आरोपियों ने कहा कि उनकी पूरी राशि लॉस में चली गई है। बाद में जब कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और धमकी देने लगे। अदालत ने डॉ. हिमांशु की याचिका पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी के विजात शर्मा, शिव अग्निहोत्री, अवंतिका, आदित्य शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।