{"_id":"58bdac2a4f1c1bab18dc3f93","slug":"jind-crime-young-boy-attacked-6-fir-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर हमला करने के मामले में छह नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर हमला करने के मामले में छह नामजद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खटकड़ में शादी समारोह में शामिल होने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने पर पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीतलपुरी कॉलोनी जींद निवासी अमन ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव खटकड़ में गया था। जहां शादी में कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई और झगड़ा बढ़ गया।
इस दौरान युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें अमन घायल हो गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर गांव खटकड़ निवासी अंकित, दिनेश, अजय, गांव जुलानी निवासी नितिन, सागर, विक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।