फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Interstate thug gang busted: Haryana Police arrests 7 accused in Noida

अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़: हरियाणा पुलिस ने नोएडा में 7 को किया काबू, फर्जी कॉल सेंटर से करते थे ये काम

Sat, 09 Sep 2023 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 09:30 PM IST
सार

आरोपियों से 23 मोबाइल फोन, 30 सिम कार्ड, एक लैपटॉप बरामद हुआ है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने युवक को पांच दिन के रिमांड पर भेजा है। सभी पांच युवतियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Interstate thug gang busted: Haryana Police arrests 7 accused in Noida
पत्रकारों से बातचीत करते डीएसपी संदीप सिंह तथा उनके पीछे खड़े आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में हरियाणा के जींद जिले की पुलिस ने छापा मारकर वहां चलाए जा रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के दो युवकों और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, 30 सिम कार्ड, एक लैपटॉप बरामद किया। सभी आरोपियों को शनिवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने युवक लक्ष्य को पांच दिन के रिमांड पर लिया जबकि युवतियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


डीएसपी संदीप सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि गांव हरीगढ़ निवासी सीमा ने 18 अगस्त को साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 21 जुलाई को उसके फोन पर काॅल आई। काॅल करने वाले व्यक्ति ने उसे आईआरडीएआई में अधिकारी बताया और उसकी एक बीमा पॉलिसी रिफंड करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने ऑनलाइन ही कुछ फार्म भरवाए। फिर उसके 30 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने सीमा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साइबर थाना पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो नोएडा के सेक्टर-62 में चल रहे एक कॉल सेंटर का नाम सामने आया, जहां से फर्जी कॉल किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस ने लोकेशन के आधार पर छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने फर्जी काॅल सेंटर में काम करने वाले गाजियाबाद निवासी लक्ष्य, गौतमबुद्ध नगर निवासी अमन कुमार, गाजियाबाद निवासी दीपा, डोली, नोएडा निवासी वंशिका, निशा, ईस्ट दिल्ली निवासी फिजा को काबू किया। जबकि गिरोह का सरगना नोयडा निवासी सौरभ फरार होने में कामयाब रहा। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार नोएडा तथा आसपास के क्षेत्र में दबिश दे रही है।

गूगल पर अलग-अलग कंपनियों के नाम से डाल देते थे अपने नंबर
डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि ये लोग गूगल पर अपने मोबाइल नंबरों को अलग-अलग कंपनियों के हेल्पलाइन नंबरों के रूप में डाल देते थे। बहुत से लोग जब किसी भी कंपनी का हेल्पलाइन नंबर गूगल पर सर्च करते तो कई बार इनके नंबर मिल जाते थे। जब कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर कॉल करके सहायता मांगता तो ये लोग उसके साथ ठगी करते थे। गिरोह का सदस्य लक्ष्य एमए पास है, जबकि अन्य गिरफ्तार आरोपी दसवीं पास हैं।


इस प्रकार के गिरोह की जड़ें खंगाली जाएंगी। ऐसे फर्जीवाड़ा से लोगों को भी सावधान रहना चाहिए। एक युवक और पांच लड़कियों को अदालत ने जेल भेज दिया है, जबकि लक्ष्य को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। लक्ष्य से गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल की जाएगी ताकि पूरे गिरोह का पता चल सके। -सुमित कुमार, एसपी, जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed