{"_id":"64957071869776713a04019a","slug":"indian-railways-information-of-bomb-in-passenger-train-coming-from-panipat-to-jind-created-stir-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: पानीपत से जींद आने वाली पैसेंजर ट्रेन में बम की सूचना, मचा हड़कंप, पुलिस ने खंगाली ट्रेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Indian Railways: पानीपत से जींद आने वाली पैसेंजर ट्रेन में बम की सूचना, मचा हड़कंप, पुलिस ने खंगाली ट्रेन
Fri, 23 Jun 2023 03:44 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 23 Jun 2023 03:44 PM IST
सार
पानीपत से जींद आने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर जेपीआर 04971 में दिल्ली मुख्यालय से बम होने की सूचना मिली। जिस पर तुरंत प्रभाव से पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी को रूकवाया गया। जैसे ही यात्रियों को रेलगाड़ी में बम होने का पता चला तो यात्रियों में हडकंप मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत से जींद आने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर जेपीआर 04971 में मुख्यालय दिल्ली से बम की सूचना प्राप्त होने से हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही खूफिया विंगए डॉग स्कवायडए पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के कर्मी मौके पर पहुंचे और रेलगाड़ी में बम को तलाशने का काम किया। लेकिन सघन जांच के बाद भी कहीं बम नहीं मिला। जिस पर सबने राहत की सांस ली। सब कुछ ठीक मिलने पर गाड़ी को आगे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
खूफि या विंग, डॉग स्कवायड व पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने खंगाली ट्रेन नहीं मिला बम
पानीपत से जींद आने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर जेपीआर 04971 में दिल्ली मुख्यालय से बम होने की सूचना मिली। जिस पर तुरंत प्रभाव से पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी को रूकवाया गया। जैसे ही यात्रियों को रेलगाड़ी में बम होने का पता चला तो यात्रियों में हडकंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए खूफिया विंगए डॉग स्कवायडए पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के कर्मी तुरंत प्रभाव से पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और अनाउंसमेंट करवा कर रेलगाड़ी को खाली करवा दिया गया।
विज्ञापन
गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया
जिसके बाद डॉग स्कवायड के माध्यम से रेलगाड़ी के हर डिब्बे में सघनता से जांच की गई। इसके अलावा रेलगाडी में मौजूद यात्रियों के सामान को भी जांचने का काम किया गया लेकिन डेढ़ घंटे तक चली जांच के बाद भी रेलगाड़ी में कुछ नहीं मिला। जिस पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
रेलवे थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जिस समय कंट्रोल रूम से सूचना मिलीए उस दौरान रेलगाड़ी सफीदों रेलवे स्टेशन से निकल रही थी। जिस पर गाड़ी को पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन पर रूकवा कर गहनता से तलाशी ली गई। जांच में रेलगाड़ी में कोई बम नहीं मिला है। जिसके बाद गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।