{"_id":"5841c3294f1c1bd823de521e","slug":"husband-of-cheating-on-wife-s-complaint-lodged-jind-news-case-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की शिकायत पर पत्नी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की शिकायत पर पत्नी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Sat, 03 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी के होते हुए रेगुलर लॉ डिग्री हासिल करने पर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। महिला पर धोखाधड़ी का मामला उसके ही पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जींद निवासी सुदेश कुमार ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सरोज गुप्ता वर्ष 1998 में नायाब तहसीलदार पिल्लूखेड़ा में रीडर के पद पर कार्यरत थी।
उसकी पत्नी ने रीडर के पद पर कार्यरत रहते हुए राजस्थान के गंगानगर में स्थिति राजकीय कालेज में लॉ की डिग्री हासिल करने के लिए दाखिला लिया। इस दौरान उसकी पत्नी ने फर्जीवाड़ा करके लॉ की डिग्री हासिल करने के लिए रेगुलर हाजिरी लगाई और इस दौरान रीडर के पद पर भी रेगुलर कार्य करती रही। इस दौरान लॉ की डिग्री करते हुए भी सरकारी फायदे उठाती रही। इस दौरान सुदेश गुप्ता ने गलत कागजातों का सहारा लिया। सुदेश कुमार की शिकायत पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने तत्कालीन नायाब तहसीलदार रीडर सरोज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ उसी के पति ने शिकायत दी है और एक समय में दो जगह पर हाजिरी लगाने के आरोप लगे है। उसी के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।