फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   found dead body in hospital bulding

अस्पताल की बिल्डिंग में फंदे पर लटका मिला युवक

Sun, 10 Apr 2016 12:28 AM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Sun, 10 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
found dead body in hospital bulding
found dead body in hospital bulding - फोटो : found dead body in hospital bulding
सामान्य अस्पताल के चौथी मंजिल पर लिफ्ट लगाने के लिए बनाए गए कमरे में हिसार जिले के नारनौंद निवासी सतीश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। फंदे पर शव लटका मिलने की सूचना से अस्पताल में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने मृतक के पास से मिले तीन मोबाइल फोन के नंबरों के आधार पर उसकी पहचान की। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करके शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक कार मकैनिक था और पंजाब के जीरकपुर में वर्कशॉप खोली हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह सामान्य अस्पताल में तीसरी मंजिल पर दाखिल मरीजों ने लिफ्ट लगाने के लिए खाली पड़ी जगह पर एक युवक का शव लटका हुआ देखा। मरीजों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुरुआत में अस्पताल में दाखिल मरीज तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।

बाद में पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें से तीन मोबाइल तथा कुछ राशि नकली। पुलिस ने मोबाइल फोन में मिले नंबरों के आधार पर फोन मिलाए। जिसके बाद उसकी पहचान गांव नारनौद हिसार निवासी सतीश सैनी के रुप में हुई।

घटना की सूचना पाकर मृतक के भाई धर्मबीर व संदीप सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों ने अपने ही नजदीक के रिश्तेदारों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। परिजनों ने फिलहाल पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए ही कागजी कार्रवाई करवाई और
अपने स्तर पर जांच करके दोबारा बयान करवाने की बात कही।

बाद में पुलिस ने धारा 174 के तहत मृतक के बड़े भाई धर्मबीर के बयान दर्ज करके शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दबी जुबां से नजदीक के रिश्तेदारों पर प्रताड़ित करने का आरोप
मृतक के भाई धर्मबीर तथा संदीप ने नजदीक के रिश्तेदारों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। मृतक के भाई धर्मबीर ने बताया कि उनके रिश्तेदार दो दिन पहले सामान्य अस्पताल में दाखिल थे और उसका भाई सतीश सैनी भी उनके पास आया हुआ था। उसने बताया कि उसके भाई को उसके ही रिश्तेदारों ने प्रताड़ित किया है।

लेकिन जब पुलिस को बयान दर्ज करवाने लगे तो उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से विचार विमर्श करके दोबारा बयान दर्ज करवाने की बात कही। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने केवल शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए धारा 174 के तहत ही बयान दर्ज किए और बाद में इस मामले में परिजनों के दोबारा बयान दर्ज करेगी।

कॉल डिटेल खोलेगी पूरे मामले से पर्दा
शहर थाना पुलिस ने मृतक की जेब से तीन मोबाइल बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों ही मोबाइल के अंदर मौजूद नंबरों की कॉल डिटेल को खंगालना शुरू कर दिया है। कॉल डिटेल के माध्यम से ही पता चल पाएगा कि आखिर समय में किन लोगों से बातचीत हुई और वह जीरकपुर से जींद कब आया।

परिजन बोले, 28 दिनों से नहीं हो पा रहा था संपर्क
मृतक के भाई धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि वह छह भाई है और उसके चौथे नंबर के भाई सतीश ने पंजाब के जीरकपुर में कार मकैनिक की वर्कशॉप बनाई हुई है। धर्मबीर के साथ लगभग 28 दिन पहले बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से उनका संपर्क नहीं हो पाया। कई दिन से उसकी वर्कशॉप खुली पड़ी थी, लेकिन वहां पर मौजूद उनके रिश्तेदारों ने वर्कशॉप को बंद किया था। उसने बताया कि मृतक सतीश सैनी अविवाहित था।


मामले के जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि शव अस्पताल के लिफ्ट लगाने के लिए बनाए गए कमरे में मिला है। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। परिवार के लोगों के साथ विचार विमर्श करके बाद में बयान देने की बात कही है। फिलहाल पोस्टमार्टम करवाने के लिए कागजी कार्रवाई की गई है। बाद में परिजन जैसे बयान देंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed