फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Father and son jailed for five years for obscene act with minor in Jind of Haryana

जींद: बाप और चौकीदार बेटे ने नाबालिग से की थी अश्लील हरकत, अब दोनों को पांच-पांच साल की कैद

Tue, 08 Mar 2022 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Mar 2022 11:17 PM IST
सार

हरियाणा के जींद में नाबालिग से अश्लील हरकत करने के दोषी बाप-बेटे को अदालत ने पांच-पांच साल की कैद की सजा सुनाई है। बाल कुंज निर्जन के ही चौकीदार और उसके पिता ने शराब पीकर गलत हरकत की थी।

विज्ञापन
Father and son jailed for five years for obscene act with minor in Jind of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के जींद में बाल कुंज निर्जन में रहने वाली एक नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में एएसजे गुरविंद्र कौर की अदालत ने बाप-बेटे को दोषी करार दिया। दोनों को पांच-पांच साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


 बाल कुंज निर्जन में रहने वाली एक नाबालिग ने 15 जुलाई 2018 को शिकायत दी थी कि यहां के चौकीदार सोनू और उसके पिता रूकमपाल उर्फ प्यारेलाल ने शराब पीकर उसके साथ अश्लील हरकत और मारपीट की। इस पर महिला थाना जींद में दोनों बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान आरोपी सोनू व उसके पिता रूकमपाल उर्फ प्यारेलाल निवासी रामदूत नगर जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुरविंदर कौर की अदालत ने दोनों को पॉक्सो एक्ट के तहत 5 साल कैद, 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जींद द्वारा पीड़िता को दो लाख रुपये हर्जाने के तौर पर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed