फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Father and son on bike killed in collision with Scorpio

Mathura News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Father and son on bike killed in collision with Scorpio
रिफाइनरी। रिफाइनरी थाना क्षेत्र में मंगल बाजार कट सर्विस रोड पर शनिवार शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और उसके छह वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी और 11 वर्षीय बेटी घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक ही घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रिफाइनरी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार, शनिवार शाम मंगल बाजार कट सर्विस रोड, टाउनशिप के पास गुजरात नंबर की स्कार्पियो ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। बाइक पर बसेड़ी, धौलपुर निवासी विजय सिंह अपनी पत्नी सपना सिंह, 11 वर्षीय बेटी खुशी और करीब छह वर्षीय बेटे के साथ जा रहे थे। टक्कर लगने से चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कार्पियो स्वामी रिफाइनरी टाउनशिप निवासी सतीश चौधरी घायलों को उपचार के लिए गोवर्धन अस्पताल, नवादा लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने विजय सिंह और उनके बेटे की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर जयपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। घायल सपना सिंह और उनकी 11 वर्षीय बेटी खुशी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed