{"_id":"63c792ad81bfab4fdc193bf4","slug":"extortion-sought-of-one-crore-from-the-president-of-jat-charitable-society-in-jind-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: जाट धर्मार्थ सभा के अध्यक्ष से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: जाट धर्मार्थ सभा के अध्यक्ष से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी
Wed, 18 Jan 2023 12:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:03 PM IST
सार
रंगदारी की राशि न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। व्हाट्सएप नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी। पुलिस ने अज्ञात व्हाट्सअप नंबर से धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
हरियाणा के जींद में जाट धर्मार्थ सभा के अध्यक्ष एवं ढांडा खाप के प्रदेशाध्यक्ष को धमकी देकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्हाट्सअप नंबर से धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जाट धर्मार्थ सभा के अध्यक्ष एवं ढांडा खाप के अध्यक्ष देवव्रत ढांडा ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद उसके फोन पर व्हाट्सअप कॉल आई। परिचित जानकर उसने कॉल रिसीव कर ली और ट्रेवल एजेंट के खाते में चार लाख 70 हजार रुपये डालने की बात कही।
विज्ञापन
साथ ही कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि ट्रेवल एजेंट का फोन आएगा। कुछ समय के बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। जिसे उसने रिसीव नहीं किया। पहले वाले नंबर से फिर से कॉल आई तो उसने कहा कि आपने ट्रेवल एजेंट का फोन अटेंड क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
साथ ही उसने धमकी दी कि तुम्हारी एक करोड़ की सुपारी मिली हुई है। दो दिन के अंदर मार देंगे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने देवव्रत ढांडा की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्हाट्सअप नंबर से धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि जाट धमार्थ सभा के अध्यक्ष ने धमकी देकर रंगदारी मांगने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।