फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eight crore rupees of old currency notes recovered from house of cattle traders in Jind of Haryana

जींद: हावडा गांव में पशु व्यापारी के घर से आठ करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद, एक-एक हजार के हैं नोट

Sun, 10 Apr 2022 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पिल्लूखेड़ा, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिल्लूखेड़ा, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 11:12 PM IST
सार

आरोपियों से रंगीन फोटोस्टेट की बड़ी मशीन, नोट कटर, कागज व स्याही के डिब्बे बरामद किए गए हैं। चार हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस कर जांच रही है।

विज्ञापन
Eight crore rupees of old currency notes recovered from house of cattle traders in Jind of Haryana
बरामद किए नोट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के हाडवा गांव में पुरानी करेंसी की सूचना पर रविवार देर शाम पुलिस ने छापा मारा। एएसपी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान हाडवा गांव निवासी एक पशु व्यापारी के घर से करोड़ों की पुरानी करेंसी बरामद की है। घर से रंगीन फोटोस्टेट की बड़ी मशीन, नोट कटर, सफेद कागज व विशेष प्रकार की स्याही के डिब्बे बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस आधिकारिक रूप से अभी पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन सूत्रों के अनुसार करीब आठ करोड़ के पुराने नोट बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन


एएसपी कुलदीप सिंह के अनुसार, रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि हाडवा गांव निवासी संजय के घर में काफी संख्या में पुरानी करेंसी रखी हुई है। इसके आधार पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। इसके लिए नायब तहसीलदार लोकेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने संजय के मकान पर छापा मारा तो यहां पर एक-एक हजार के पुरानी करेंसी के नोटों से भरे तीन बड़े बैग, तीन कट्टे, दो कैरिंग बैग मिले। साथ ही पुलिस ने संजय के मकान से एक रंगीन फोटोस्टेट की बड़ी मशीन, नोट काटने का कटर, सफेद पेपर के रोल और डिब्बे में नोट छपाई में प्रयोग होने वाली स्याही बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Eight crore rupees of old currency notes recovered from house of cattle traders in Jind of Haryana
बरामद की गई फोटोस्टेट की मशीन व अन्य सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

थाने में मंगवाई रुपये गिनने की मशीन
इसी मामले में पुलिस ने जयसिंहपुरा गांव निवासी नवदीप, गांव दुडाना निवासी मासकीन, असंध निवासी भारतभूषण को भी हिरासत में लिया है। एएसपी कुलदीप सिंह के अनुसार, संजय सहित अन्य लोग भी पशु व्यापारी हैं। रुपयों की गिनती के लिए पिल्लूखेड़ा थाने में रुपये गिनने की मशीन मंगवाई गई है, ताकि गिनती की जा सके।

पुरानी करेंसी रखने का उद्देश्य क्या था और घर में रंगीन प्रिंटर के अलावा सफेद कागज रोल व स्याही को घर में क्यों रखा हुआ था। इन तमाम पहलुओं की जांच पिल्लेखेड़ा थाना पुलिस कर रही है। हालांकि पुलिस ने बरामद करेंसी की संख्या के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया है।



एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर गांव हाडवा मकान में छापा मारा गया है। वहां से करोड़ों रुपये की पुरानी करेंसी बरामद हुई है। गिनती जारी है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि इतनी संख्या में पुरानी करेंसी रखने का मकसद क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed