{"_id":"6aa2f4252b1ae65395000dbd","slug":"four-accused-arrested-in-connection-with-a-life-threatening-attack-in-anupgarh-jind-news-c-199-1-sroh1006-160032-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अनूपगढ़ में जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अनूपगढ़ में जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। अनूपगढ़ में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने अनूपगढ़ निवासी बिट्टू उर्फ नन्हा, धनखड़ी निवासी अमन, शामलो कलां निवासी अंकित और कालवा निवासी जसबीर उर्फ शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी पिस्तौल, दो कारतूस और लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं।
दो सितंबर को अनूपगढ़ निवासी रामराजी ने एफआईआर में बताया था कि वह कृष्ण निवासी जामनी के साथ खेत में गया था। इसी दौरान क्रेटा कार में अमन, बिट्टू उर्फ नन्हा, अंकित और जसबीर उर्फ शूटर वहां पहुंचे। आरोप है कि कार से उतरते ही आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी। बाद में जब रामराजी और उसका साथी घर पहुंचे तो आरोपी उनका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए और फायरिंग करने लगे। इस दौरान जयदीप और रोहित को गंभीर चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां जयदीप की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी अमन की निशानदेही पर 32 बोर का देशी पिस्तौल और दो कारतूस तथा आरोपी बिट्टू उर्फ नन्हा की निशानदेही पर 30 बोर का देशी पिस्तौल बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है।