{"_id":"6aa2f3a2412968cbaf07541b","slug":"student-cornered-and-beaten-on-sirta-road-stabbed-in-the-stomach-and-head-kaithal-news-c-245-1-kht1012-154907-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिरटा रोड पर घेरकर छात्र को पीटा, पेट और सिर पर चाकू से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिरटा रोड पर घेरकर छात्र को पीटा, पेट और सिर पर चाकू से किए वार
विज्ञापन
कैथल। सिरटा रोड पर करीब छह युवकों ने 12वीं कक्षा के छात्र वरुण को रास्ते में घेरकर उस पर चाकू, बर्फ तोड़ने वाले सुए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले जिला नागरिक अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
अर्जुन नगर निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई वरुण 12वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके पिता दोपहिया वाहनों की मरम्मत की दुकान चलाते हैं। कुछ दिन पहले आर्यन नाम के युवक का अरुण और उसके साथियों के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ था। उस दौरान उसके भाई ने बीच-बचाव किया था। आरोप है कि इसी बात पर आरोपी उसके भाई से रंजिश रखने लगे थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार 8 सितंबर की रात करीब आठ बजे उसका भाई इलेक्ट्रिक स्कूटी पर अपनी दादी को खाना देने सिरटा रोड स्थित उनके घर गया था। लौटते समय जब वह गली नंबर पांच के पास पहुंचा तो वहां अरुण, गोली, रणबीर, गौरव, अंकुर और उनके अन्य साथी मौजूद थे। सभी ने उसके भाई वरुण को घेर लिया और आर्यन का साथ देने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों के हाथों में चाकू, बर्फ तोड़ने वाले सुए और लाठी-डंडे थे। अरुण ने चाकू से उसके भाई के पेट और सिर पर वार किए जबकि अन्य आरोपियों ने सुए और लाठी-डंडों से हमला किया। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंचा और अपने भाई को बचाने का प्रयास किया।
लोगों के पहुंचने पर धमकी देकर भागे आरोपी
मोहित ने बताया कि उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित होने लगे। इसके बाद आरोपी वहां से जाते समय दोनों भाइयों को धमकी देकर गए। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मोहित घायल वरुण को अस्पताल लेकर गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घायल अवस्था में उसके भाई वरुण को पहले निजी अस्पताल कैथल लेकर गया था। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वरुण को जिला नागरिक अस्पताल कैथल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसी दिन उसे पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसका ऑपरेशन किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहर थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है।