फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Friend attacked with an axe for not giving the bike

Jaunpur News: बाइक नहीं देने पर दोस्त ने कुल्हाड़ी से किया हमला

Thu, 10 Sep 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Friend attacked with an axe for not giving the bike
कुल्हाड़ी के हमले से घायल महराजगंज के सराय दुर्गा दास निवासी सौरभ गौतम। संवाद
महराजगंज। बाइक नहीं देने से नाराज युवक ने अपने दोस्त पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चाचा को भी चोट आई है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सराय दुर्गादास गांव निवासी सौरभ गौतम के पास पुरानी बाइक है। सौरभ के अनुसार गांव का ही उसका मित्र गौरव गौतम (26) चार दिन पहले उससे बाइक मांगने आया था। बाइक देने से मना करने पर गौरव ने उसे धमकी दी थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। सौरभ का आरोप है कि बुधवार की रात करीब नौ बजे गौरव घर से कुल्हाड़ी लेकर उसके घर की ओर आया। रास्ते में बिजली के खंभे से उसके घर का केबल काट दिया। इसके बाद घर के सामने बैठे सौरभ पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष मुरलीधर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article