{"_id":"6470c9866ddbb4de820253f5","slug":"dsp-made-many-revelations-in-uchana-crop-compensation-scam-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: उचाना फसल मुआवजा घोटाला, क्रिकेट पर सट्टा लगाने और अय्याशी का शौक पटवारी को पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: उचाना फसल मुआवजा घोटाला, क्रिकेट पर सट्टा लगाने और अय्याशी का शौक पटवारी को पड़ा महंगा
Fri, 26 May 2023 08:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 08:30 PM IST
सार
उचाना में फसल मुआवजा घोटाले के मामले में सामने आया है कि आरोपी पटवारी ने अपनी महिला मित्र के खाते में सबसे ज्यादा पैसे डाले थे। पुलिस ने आरोपी सन्नी पटवारी को अदालत में पेश किया और चार दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते डीएसपी संदीप कुमार व थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले के उचाना में 2021 में खरीफ फसलों के मुआवजे की लगभग दो करोड़ रुपये की राशि अपने चहेतों के खाते में डालने वाले सन्नी पटवारी को क्रिकेट पर सट्टा लगाने व अय्याशी का शौक महंगा पड़ गया। सन्नी पटवारी को पुलिस ने 16 मई को गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे एक बार सात दिन तथा एक बार तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
अब फिर उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। सन्नी पटवारी से डेढ़ करोड़ रुपये की रिकवरी की जानी है। अब तक उससे 29 लाख रुपये नकद तथा साढ़े चार लाख रुपये के करीब की कीमत की गाड़ी की रिकवरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी संदीप कुमार व उचाना थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़ ने बताया कि वर्ष 2021 में खरीफ फसल खराबे की 39 करोड़ 33 लाख 71 हजार रुपये की राशि जारी की थी। सन्नी पटवारी ने इस राशि में से लगभग दो करोड़ रुपये का गबन कर लिया।
विज्ञापन
उसने यह राशि अपने चहेतों के खाते में डाल दी। सबसे अधिक राशि उसने अपनी एक महिला मित्र के खाते में डाली, जो यहां से अलग-अलग खातों में डाली गई। उचाना के नायब तहसीलदार प्रतीक की शिकायत पर मुआवजा राशि में घोटाले करने, फर्जी साइन करके दूसरों के खाते में मुआवजा राशि डाले जाने पर सन्नी दर्ज किया था। पुलिस सन्नी पटवारी को गिरफ्तार करने के बाद उससे रिकवरी कर रही है।
दो करोड़ रुपये के आस-पास की राशि का घोटाला किया गया है। अब तक 29 लाख रुपये, साढ़े चार लाख रुपये के करीब की कीमत की गाड़ी की रिकवरी की जा चुकी है। सन्नी पटवारी के पास उचाना तहसील के आठ गांव थे।
महिला मित्र के खाते में डाली सबसे ज्यादा राशि
डीएसपी ने बताया कि सबसे ज्यादा रुपये सन्नी पटवारी द्वारा अपनी महिला मित्र के खाते में पैसे डाले गए। महिला मित्र के खाते से रुपये जो इसके अन्य जानकार थे, उनके खातों डाले गए। सन्नी पटवारी क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाता था। इस कारण उसको काफी नुकसान हुआ। मुआवजा राशि आने के बाद उसको लालच आ गया और उसने यह गबन कर दिया। वह क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने के साथ-साथ अय्याशी भी करता था। जिन किसानों को मुआवजा राशि मिलनी थी, उनको यह राशि रिकरवरी करके दी जाएगी। एसपी जींद की देखरेख में पूरे मामले की जांच चल रही है। स्थानीय टीम द्वारा भी निरंतर इस मामले को जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
कानूनगो विनोद को भेजा जेला
इस मामले में कानूनगो विनोद के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया था। कानूनगो के बेटे के खाते में पटवारी सन्नी ने पैसे डाले थे। इस कारण कानूनगो को भी गिरफ्तार किया गया। उसको भी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे अब जेल भेज दिया।