फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drivers kept tracking RTA vehicles by gps in Jind

Haryana: सुरक्षा पर सवालिया निशान, जींद में आरटीए की गाड़ी को ही ट्रैक करते रहे वाहन चालक

Sun, 31 Jul 2022 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 12:26 AM IST
सार

जिस मार्ग पर जांच करने जाते वहां कोई भी वाहन नहीं मिलता। आरटीए के सह-सचिव ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में दी। पुलिस ने सह-सचिव संजीव कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Drivers kept tracking RTA vehicles by gps in Jind
GPS Tracker

विस्तार

हरियाणा जींद में जिला परिवहन विभाग (आरटीए) की टीम जिस वाहन में सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों की चेकिंग करने जाती थी, उसी वाहन पर लोगों ने जीपीएस लगा रखा था। जब भी आरटीए की टीम वाहनों की जांच करने जाती थी, उस सड़क पर उसे कोई वाहन नहीं मिलता था। तीन-चार दिन ऐसा ही चलता रहा तो टीम को शक हुआ। इसके बाद टीम ने अपने वाहन की जांच की तो उसमें जीपीएस लगा मिला। आरटीए के सह-सचिव ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में दी। पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरटीए के सहसचिव संजीव कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को उनकी टीम चेकिंग करने गई हुई थी। उनकी टीम में एएसआई अवतार सिंह, सिपाही मनोज, वीरेंद्र और ड्राइवर रामकेश थे। उनकी टीम जींद-हांसी, नरवाना-उचाना, नगूरां-सफीदों समेत अन्य मार्गों पर चेकिंग कर रहे थे, लेकिन प्रत्येक मार्ग पर उन्हें चेकिंग लीक होने का शक हुआ। उसके बाद दोनों चालकों ने उनकी गाड़ी की चेकिंग की तो उनको गाड़ी में एयरटेल कंपनी का जीपीएस सिस्टम मिला। उसी से उनकी गाड़ी की लोकेशन का पता चल रहा था। 
विज्ञापन


कई दिनों से लीक हो रही थी लोकेशन
शिकायतकर्ता आरटीए सह सचिव संजीव कुमार के अनुसार उनकी गाड़ी की लोकेशन कई दिनों लीक हो रही थी। उन्हें अंदेशा भी हो गया था, लेकिन उनका इसकी तरफ कोई ध्यान ही नहीं था कि कोई उनकी गाड़ी में ही जीपीएस सिस्टम लगा देगा। 13 जुलाई को जब उन्हें गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगे होने का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत तुरंत एसपी कार्यालय दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी की मिलीभगत के बिना नहीं लग सकता जीपीएस
इस प्रकार आरटीए की गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगाना अपने आप में सुरक्षा की दृष्टि से बड़ा सवालिया निशान है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों की मिलीभगत विभाग के किसी कर्मचारी से होने से मना नहीं किया जा सकता क्योंकि इनकी मिलीभगत के बिना यह काम नहीं हो सकता लेकिन आरटीए ने ऐसी मिलीभगत से इंकार किया है। 


आरटीए कार्यालय के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जहां गाड़ी खड़ी होती है। इसके अलावा कर्मचारियों से पूछताछ कर रिकार्ड एकत्रित किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरटीएम टीम की गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगाने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। -डॉ. सुनील, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed