फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   duplicate, currency

15 हजार नकली नोटों के साथ युवक काबू

Thu, 17 Mar 2016 12:27 AM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Thu, 17 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
शहर के नए बस स्टैंड के निकट से पुलिस ने एक युवक को 15 हजार रुपये की नकली नोटों सहित काबू किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से इतनी मात्रा में नकली करंसी कहा से लेकर आया और गोरखधंधे के तार कहां जुड़ते हैं इसके बारे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए आरोपी से बड़ा खुलासा हो सकता है। अपराध शाखा व उचाना थाना पुलिस को सूचना मिली कि धरोदी गांव निवासी सुखदेव नकली नोटों का धंधा करता है।

उसने बताया कि आरोपी नए बस स्टैंड के निकट खड़ा है। पुलिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए नए बस स्टैंड पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देख युवक भागने लगा। पुलिस ने युवक का पीछा करते हुए कुछ दूरी पर काबू कर लिया।
विज्ञापन


युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से पंद्रह हजार रुपये मिले। नोटों की जांच की गई तो वह नकली निकले। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह नोट चलाने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि रिमांड के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आरोपी नकली करंसी का काम कब से करता है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed