फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dahoula: Two groups in Dahoula kill more than a dozen people, including Jind

डाहौला में दो गुटों में झगड़ा महिला सहित दर्जन भर लोग घायल

Sun, 02 Apr 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 02 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन

डाहौला गांव में आपसी विवाद में दो गुट भिड़ गए। इससे एक महिला सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए। एक घायल को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में उपचाराधीन  40 वर्षीय कविता के अनुसार उसका पति फेरी पर आचार बेचता है। रविवार सुबह वह काम के लिए चला गया। इसी बीच निर्मला,  बलजीत, सरोज, अमन, अमित व कुलदीप ने लाठी डंडों के साथ उनके घर आए तथा हमला कर कविता की 60 वर्षीय सास कृष्णा की पिटाई कर दी। आरोप है कि जब कविता इस मामले में बीच-बचाव करने आई तो उसे भी लाठी व डंडों से पीटा गया। हमले में उसके बेटे अजय व अनिल को भी चोटें आई।

विज्ञापन


इस हमले की जड़ एक दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। कविता के अनुसार इस विवाद पर गांव के लोगों ने शनिवार शाम फैसला भी करवा दिया था। वहीं दूसरे पक्ष की कांता, सरोज, आशा, निर्मला और गर्भवती सोनिया का आरोप है कि सुबह गली से निकलते हुए उनके बच्चे पर हमला कर किया गया। इसके बाद दूसरे गुट के धर्मबीर, शशी, शीशपाल, पप्पी, काला, प्रकाश अजय  इत्यादि लाठी डंडों के साथ आए और हमला कर दिया।
विज्ञापन


डीजे को लेकर विवाद
पुलिस के अनुसार गांव  में 28 मार्च को शादी समारोह के दौरान डीजे को लेकर दो परिवारों के बच्चों में विवाद हो गया। एक गुट पर दूसरे गुट के पांच युवकों पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में कर दी। शनिवार देर शाम महिला थाना प्रभारी संतोष देवी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्तेे में भी हुआ झगड़ा
पुलिस के अनुसार गांव में झगड़ा होने के बाद जब घायल जींद के नागरिक अस्पताल में आ रहे थे, उसी समय अमरहेड़ी गांव के पास फिर से दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। हालांकि इसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

पुलिस कर रही है जांच
पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान लिए गए हैं, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। -राजेंद्र सिंह, अलेवा थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed