फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime news

महिला दुकानदार के हाथ-पांव बांधकर लूटे जेवरात व नकदी

Fri, 04 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Fri, 04 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
दिन-दहाड़े पोली गांव में एक महिला दुकानदार को बंधक बनाकर जेवरात व नकदी लूटने का मामला प्रकाश में आया है। लुटेरा घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही  डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की।  
विज्ञापन

पोली गांव निवासी प्रीति गांव में ही किरयाणा की दुकान चलाती है। बृहस्पतिवार को प्रीति दुकान में बैठी हुई थी। अचानक एक व्यक्ति उसकी दुकान में घुस आया और उस व्यक्ति ने महिला दुकानदार प्रीति के मुंह पर कपड़ा डालकर उसके हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद प्रीति के हाथ से सोने की अंगूठी, कान के बाले व दुकान में रखी 17 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। इसी दौरान दुकानदार प्रीति की सास दुकान पर पहुंची तो उसने देखा कि प्रीति के हाथ-पांव बंधे हुए थे और उसके मुंह पर कपड़े बांधा हुआ था। प्रीति की सास ने उसे छुड़ाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डीएसपी वीरेंद्र सिंह व जुलाना थाना प्रभारी जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोन नहीं उठाने पर दुकान पर पहुंची थी प्रीति की सास
जिस समय लुटेरे द्वारा प्रीति को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया उसी दौरान प्रीति के परिजनों ने किसी काम से प्रीति के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन प्रीति के हाथ-पैर बंधे होने के कारण प्रीति फोन नहीं उठा पाई। प्रीति के फोन नहीं उठाए जाने पर उसकी सास उसे देखने के लिए दुकान पर पहुंची।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाना में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ
दो दिन पहले भी लजवाना कलां गांव से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने शराब ठेके के कारिंदों से 14 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए थे। करीब एक सप्ताह पहले भी लजवाना खुर्द गांव में स्थित पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरे सेल्समैन से रुपये लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed