{"_id":"f0d698fb1c0384177e6a76943569d250","slug":"crime-hindi-news-991","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल निकाले तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल निकाले तीन लाख
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
शहर के देवीलाल चौक पर एटीएम कैबिन में कार्ड बदलकर एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये चूना लगाने लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
अजमेर बस्ती निवासी कृष्ण ने शहर थाना पुलिस को दी शिकातय में बताया कि वह गाड़ियों का मिस्त्री है। 15 नवंबर को वह देवीलाल चौक पर स्थत आईसीआईसी बैंक की एटीएम कैबिन में पैसे निकालने के लिए गया हुआ था। जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया तो तकनीकी खराबी के चलते पैसे नहीं निकले।
विज्ञापन
इस दौरान वहां पर खड़े युवक ने सहायता के नाम पर उसका कार्ड ले लिया, लेकिन पैसे नहीं निकले। आरोपी ने युवक ने इस दौरान युवक ने उसका कार्ड बदल लिया और एटीएम की सहायता से राशि को निकाल लिया और कुछ की ऑनलाइन खरीददारी कर ली। शहर थाना पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन