{"_id":"f5b4d69b19869a417ddf1a7363973db4","slug":"crime-hindi-news-935","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का जींद में ज्वैलर्स की दुकान पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस का जींद में ज्वैलर्स की दुकान पर छापा
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की टीम ने सोमवार दोपहर को शहर के मेन बाजार की एक ज्वैलर्स की दुकान पर छापा मारा। दिल्ली पुलिस चेन स्नैचिंग गिरोह के पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर यह छापा मारी की।
दिल्ली पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य तेजराम ने खुलासा किया है कि उसने जींद के एक ज्वैलर्स को लगभग 16 सोने की चेन को बेचा था।
नजफगढ़ थाना पुलिस से पहुंचे सब इंस्पेक्टर राजेंद्र ने बताया कि दिल्ली क्षेत्र में चेन स्नैचिंग गिरोह को पुलिस ने पकड़ा था। नजफगढ़ थाने के अंतर्गत 22 अक्तूबर को मामला दर्ज हुआ था। इसमें पुलिस ने गिरोह के सदस्य तेजराम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उसने खुलासा किया कि उसने चेन स्नैचिंग की वारदात में छीनी गई चेनों को जींद के एक ज्वैलर्स को बेचा था। आरोपी तेजराम को लेकर दिल्ली पुलिस सोमवार को जींद पहुंची थी। जहां पर उसने उक्त ज्वैलर्स की दुकान पर दस्तक दी और इसके बारे में जानकारी हासिल की है। बाद में सर्राफा बाजार के लोगों के विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस शहर थाने में पहुंचकर मामले से संबंधित जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
थाने पहुंचे सर्राफा मार्केट के लोग
सत्यनारायण मंदिर के निकट दिल्ली पुलिस द्वारा छापे की सूचना पाकर सर्राफा मार्केट के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। सर्राफा व्यापारियों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और बाद में शहर थाने में पहुंचकर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया। सर्राफा बाजार के लोगों का कहना था कि अगर दिल्ली पुलिस को पूछताछ करनी है तो इसके बारे में सूचना पहले शहर थाना पुलिस को देनी चाहिए थी।