{"_id":"d92a27342cc3200718340f281d272976","slug":"crime-hindi-news-862","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना में दिन दहाड़े युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरवाना में दिन दहाड़े युवक को गोली मारी
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौला कुआं के निकट बृहस्पतिवार को अज्ञात व्यक्ति ने चोपड़ा पत्ति के एक युवक को दिन दहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को तुरंत सामान्य अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन परिजन घायल को इलाज के लिए हिसार ले गए।
पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय अवनीत को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी जो उसकी पीठ में लगी। गोली चलने की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अवनीत को गोली किसने मारी और क्या कारण है उसके बयानों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घायल अवनीत के बयान लेने के लिए पुलिस हिसार पहुंच गई है।
विज्ञापन