फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

जेब तराशने वाला गिरोह काबू

Mon, 07 Sep 2015 12:13 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर थाना पुलिस ने जेब तराशने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने लगभग आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात को माना है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों की पहचान गांव खरल निवासी रोहताश, अक्षय कुमार, सोनू उर्फ मोनू, राकेश और विरेंद्र के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने खुलासा किया कि वह भीड़ भाड़ वाले जगह पर वारदात को अंजाम देते थे। जब काफी भीड़ होती तो वह इस दौरान बड़ी ही चालाकी से व्यक्ति की जेब से पैसे निकाल लेते और उसके बाद वहां से मौके से फरार हो जाते। उनके निशाने पर लघु सचिवालय, बस स्टैंड और बाजार के भीड़ भाड़ा वाला क्षेत्र होता था। इस दौरान एक युवक वारदात को अंजाम देता, जबकि उसके अन्य साथी आसपास के क्षेत्र में निगरानी करते और जिस भी व्यक्ति की जेब से पैसे निकालने होते उसके पास पहुंचकर भीड़ करना होता था।
विज्ञापन


इन जगहों पर दिया वारदात को अंजाम
पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने खुलासा किया कि उन्होंने लघु सचिवालय के पीछे एसडीएम कार्यालय में लाइसेंस बनाने के लिए लगने वाली लाइन से एक व्यक्ति की जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए थे। शहर के मेन बाजार में एक शोरूम में घड़ी खरीदने आई महिला के बैग से 15 हजार रुपये निकाल लिया था। कंडेला गांव में खेलकूद प्रतियोगिता को देखने के लिए लगी भीड़ के बीच में एक व्यक्ति की जेब से 28 हजार रुपये की राशि चोरी की। इसी प्रकार शहर के गोहाना रोड पर एक शोरूम में एक व्यक्ति की जेब से लगभग 8500 रुपये की नकदी चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed