{"_id":"58c83c464f1c1b361f32ab33","slug":"crime-festival-holika-dahan-two-communities-confrontation-dhuleandi-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन को लेकर दो समुदाय में कहासुनी, धुलेंडी के दिन टकराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होलिका दहन को लेकर दो समुदाय में कहासुनी, धुलेंडी के दिन टकराव
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ईटल कलां में झगड़े के बाद नागरिक अस्पताल में दाखिल घायल।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ईंटल कलां में होलिका दहन को लेकर युवकों में हुई कहासुनी को लेकर सोमवार को दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर तेजधार हथियार चले। इस दौरान दोनों गुटों के लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। झगड़े के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों गुटों के 76 लोगों के खिलाफ हमला करने व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। प्रशासन इस मामले पर नजर बनाए हुए है।
पुलिस के अनुसार, गांव ईंटल कलां में रविवार शाम को होलिका दहन के दौरान दो समुदायों के युवकों में कहासुनी हो गई। उस समय तो दोनों ही पक्षों के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवा दिया। आरोप है कि धुलेंडी के दिन कुछ युवक खेतों में बने कमरे में बैठे हुए थे। उसी समय होलिका दहन को लेकर हुए विवाद को लेकर एक समुदाय के युवक खेतों में पहुंच गए। वहां कमरे में बैठे युवकों के साथ फिर से झगड़ा हो गया और कमरे में बैठे युवकों पर हमला कर दिया। युवकों के झगड़े की सूचना गांव में पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
झगड़े में एक समुदाय के चंद्रमोहन, सत्यवान, सुरेश, राममेहर, रमेश, अनिल, वीरेंद्र, विजय, दीपक, सोनू, राजकुमार घायल हो गए। वहीं, दूसरे समुदाय के प्रदीप, कृष्ण, राजेश, प्रमोद, सुभाष, पप्पी, बिटू, राजा को चोटें आईं। दो समुदायों के झगड़े की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ही पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए एएसपी लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद गांव में शांति का माहौल है और दोनों पक्षों की तरफ से मामले को निपटाने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
होली जलाने को लेकर हुआ विवाद
गांव ईंटल निवासी सुरेश ने पुलिस को शिकायत दी कि रविवार शाम को होलिका दहन को लेकर एक समुदाय के युवकों से कहासुनी हो गई। उस समय बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया। सोमवार को उनकी बिरादरी का अनिल अपने खेतों में गया हुआ था, जहां दूसरे समुदाय के युवक प्रदीप, लीला, नरेंद्र ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मार पिटाई की। इसके बाद अनिल अपने घर पर आ गया और मामले की जानकारी दी। इसके बाद उनकी बिरादरी के पांच-सात लोग खेतों में पहुंचे, जहां उक्त तीनों युवकों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने दूसरे लोगों को बुला लिया और उनकी बिरादरी के लोगों पर हमला कर दिया।
इसमें काफी लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव ईंटल कलां के हरेश, प्रदीप, विकास, सूत्रजीत, मनजीत, कृष्ण, रोहित, प्रदीप, प्रदीप कुमार, सोनू, मोहित, अमन, जयबीर, रणबीर, बिंद्र, कपिल, मनीष, अंकित, कृष्ण, लीला, प्रदीप, पप्पू, नरेंद्र, धर्मबीर, कृष्ण, नरेंद्र, गुरजेंद्र, गुरमित, काला, रॉकी, राजबीर, संदीप, लीला, सिंदा, मिढू के खिलाफ हमला करने व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया।
खेत में बैठे युवकों पर किया हमला
वहीं, दूसरे पक्ष के हरिपाल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह खेतों में चारा काटने गया हुआ था और उसके दोस्त प्रदीप, राजा, प्रमोद, कृष्ण खेत में बने कमरे में बैठे हुए थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लगभग 30-40 लोग हथियारों से लैस होकर आए और कमरे में बैठे युवकों पर हमला कर दिया। इसमें काफी चोटें आईं। बाद में आरोपी गांव में चले गए और उनके समुदाय का जो भी व्यक्ति मिला उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने हरिपाल की शिकायत पर सुरेश, सतबीर, महाबीर, शमशेर, रमेश, सतीश, अनूप, रिंकू, सोनू, राजकुमार, राजू, सुरेश, राकेश, जगदीश को नामजद कर 25 अन्य के खिलाफ हमला करने व धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात किया है। दोनों ही पक्षों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। गांव में शांति का माहौल है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।
गांव में शांति, फिजा में तनाव, मुंह पर लटके ताले
घटना के बाद से ही गांव में पुलिस तैनात है और शांति बनी हुई है, लेकिन गांव की फिजा में तनाव साफ देखा जा सकता है। अमर उजाला टीम ने गांव का दौरा किया तो गांव की अधिकतर गलियां सूनी मिली। किसी राहगीर को बातचीत के लिए रोका जाए तो बाहर का व्यक्ति देख वह बातचीत के लिए रुकने को भी तैयार नहीं है। जिन दो समुदायों में विवाद हुआ है, दोनों की गलियां साथ लगती हैं। दर्जन भर पुलिसकर्मी गांव की गलियों में गश्त कर रहे हैं। समय-समय पर पुलिस पीसीआर भी चक्कर लगा रही है। दोनों ही पक्षों के लोग इस बारे में किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करने को तैयार नहीं हैं।
गांव नगूरां में दो गुटों में झगड़ा
गांव नगूरां में सोमवार को एक ही समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष के अनिल, सतबीर, विकास, महाबीर, पूजा घायल हो गए। जबकि दूसरे सतपाल, रामनिवास, शमशेर, मेवा, सोनिया घायल हो गए। दोनों ही पक्षों के आमने-सामने मकान हैं और धुलेंडी के दिन कहासुनी के बाद उनके बीच जमकर पथराव हुआ। इस मामले में दोनों ही पक्षों के लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिंघपुरा में महिला समेत आठ लोग घायल
सफीदों के गांव सिंघपुरा में धुलेंडी के दिन हुए झगड़े में एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष के रोबिन, जरनैल, रामफल व निशा रानी व दूसरे पक्ष के संजय, सुलतान, दीपक, प्रीतम लोग घायल हो गए। सफीदों के वार्ड नंबर पांच से बबीता, वार्ड नंबर छह से संजय, शालू और बिट्टू घायल हुए और वार्ड नंबर-14 निवासी रवि खेलते हुए अचानक छत से गिरने पर घायल हो गया।