फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crime, 40 thousand, extracted, ASI, account, police, jind

एएसआई के खाते से निकाले 40 हजार

Sat, 18 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sat, 18 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Crime, 40 thousand, extracted, ASI, account, police, jind
ATM
हरियाणा पुलिस कैथल में कार्यरत एक पुलिस कर्मी के खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिवपुरी कालोनी निवासी सत्यवान सागर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैथल पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है। दो नवंबर 2016 को उसका बेटा बीमार हो गया। उसे दवाई दिलाने के लिए वह पटियाला चौक पर स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने चला गया। जब वह एटीएम से पैसे निकालने लगा तो रुपये कम बताए। वह तुरंत आईटीआई के पास स्थित एसबीआई की ब्रांच में गया और पैसे कम होने का कारण पूछा।
विज्ञापन


बताया गया कि आठ सितंबर 2016 को उसके खाते से तिलक नगर दिल्ली में एटीएम के माध्यम से 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। सत्यवान ने बताया कि इस दौरान वह कभी दिल्ली नहीं गया और न ही किसी को एटीएम कार्ड की जानकारी दी। जब इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि उसके पैसे दिल्ली में निकले हैं, इसलिए मामला वहां दर्ज कराया जाए। जबकि, दिल्ली पुलिस ने इसके लिए जींद में मामला दर्ज कराने की बात कही। तंग आकर उसने सीएम विंडो में इस मामले की शिकायत दी है। इसके बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed