फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   children's murder accused arrested

प्रेमिका के दो बच्चों की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Thu, 03 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
children's murder accused arrested

गांव सुंदरपुर में प्रेमिका के दस वर्षीय बेटे गुरजेंट की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी प्रेमी शेखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या में प्रयोग की गई स्कूटी को बरामद करेगी।

विज्ञापन


आरोपी पटेल नगर नरवाना निवासी शेखर ने खुलासा किया कि 29 नवंबर को उसकी प्रेमिका मुकेश ने बेटे गुरजेंट की हत्या करने की बात कहकर गांव सुंदरपुर आने की बात कही। उसके बाद वह जींद पहुंचा और अपनी दादी को दवाई दिलाने की बात कहकर अपने किसी दोस्त से स्कूटी ले गया।
विज्ञापन


शाम ढलते ही गांव सुंदरपुर पहुंच गया। इस दौरान उसकी प्रेमिका मुकेश अपने दस वर्षीय बेटे गुरजेंट को साथ लेकर कुत्ते को रोटी डालने के लिए गली में आ गई। उसने अपने बेटे गुरजेंट को स्कूटी पर बैठा दिया और आरोपी उसे पास के खेतों में ले गया। वहां उसने गुरजेंट का गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में वह बच्चे के शव को गली में डालकर चला गया। साथ ही इसकी सूचना प्रेमिका मुकेश को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने खुलासा किया कि वह गांव सुंदरपुर निवासी मनोज की पत्नी मुकेश के साथ शादी करना चाहता था, लेकिन इसमें मुकेश के दो बच्चे आड़े आ रहे थे। इसके चलते पहले उसने दो अक्टूबर को मुकेश की 12 वर्षीय बेटी गुलप्रीत उर्फ गुल्लू की भी गला घोंटकर हत्या कर दी थी, लेकिन उस समय परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम करवाए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी शेखर को अदालत में पेश किया। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।

बीएससी का छात्र है आरोपी शेखर
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के एक कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस का द्वितीय वर्ष का छात्र है। जब गांव सुंदरपुर निवासी मनोज अपनी पत्नी मुकेश तथा बच्चों के साथ पंचकूला में रहता था तो उसके पास ही रहने लगा। वहां मनोज की पत्नी मुकेश के साथ उसके अवैध संबंध हो गए और दोनों शादी करना चाहते थे।

लेकिन मुकेश की लड़की गुलप्रीत उर्फ गुल्लू तथा उसका बेटा गुरजेंट उनके बीच बाधा बन रहे थे। पिछले दिनों मुकेश अपने बेटे के साथ गांव सुंदरपुर में रहने लगी। इस पर दोनों की दूरी बढ़ने के कारण वे जल्द से जल्द गुरजेंट को रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके चलते 29 नवंबर को गुरजेंट की हत्या कर दी।

दस साल बड़ी आरोपी मुकेश

पटेल नगर नरवाना निवासी शेखर तीन भाई हैं। उसके पिता की नरवाना में पकौड़ों की मशहूर दुकान है। शेखर की आयु 22 साल है, जबकि उसकी प्रेमिका मुकेश की 32 वर्ष की है। शेखर ने बताया कि मुकेश उसके रिश्ते में साली लगती है। मुकेश के भाई के साथ शेखर की बहन की शादी हुई है। जब वह पाई में अपनी बहन से मिलने जाता तो कई बार मुकेश वहीं पर मिल जाती थी। इस दौरान उसे चाहने लगा था। लेकिन जब वह पंचकूला गया तो एक साथ रहने पर उनकी नजदीकियां बढ़ गईं और वे शादी करना चाहते थे।


सदर थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि मासूम बच्चे की हत्या करने के आरोपी शेखर को नरवाना के पंजाबी चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या में प्रयोग की गई स्कूटी तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्य जुटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed