फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cash withdrawn from account of wife and daughter of Kargil martyr in Jind

Jind: कारगिल शहीद की पत्नी और बेटी के खाते से निकले साढ़े 13 लाख, डाकघर कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप

Tue, 02 May 2023 12:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 May 2023 12:48 PM IST
सार

कारगिल शहीद आशीष कुमार की पत्नी विमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका तथा उसकी बेटी ज्योति का नरवाना डाकखाना में बचत खाते हैं। इसी प्रकार उनके जानकार सुनील के खाते भी डाकखाना में हैं। डाकखाना एजेंट और कर्मचारियों के साथ मिलीभगत राशि निकाली गई है।
 

विज्ञापन
Cash withdrawn from account of wife and daughter of Kargil martyr in Jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद में कारगिल शहीद आशीष कुमार की पत्नी तथा बेटी समेत तीन लोगों के खाते से एजेंटों ने डाकखाना कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर लगभग 13.45 लाख रुपए निकलवा लिये। शहर थाना नरवाना पुलिस ने शहीद आशीष कुमार की पत्नी की शिकायत पर 4 डाकखाना एजेंटों को नामजद कर कुछ अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


चार डाकघर एजेंट को किया नामजद
कारगिल शहीद आशीष कुमार की पत्नी विमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका तथा उसकी बेटी ज्योति का नरवाना डाकखाना में बचत खाते हैं। इसी प्रकार उनके जानकार सुनील के खाते भी डाकखाना में हैं। डाकखाना एजेंट विद्यासागर, स्नेह लता, महेश, सरोज बाला ने डाकखाना कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर उसके खाते से 8 अप्रैल 2016 को 81600 रुपये, 28 मार्च 2017 को 51500 रुपये 5 अगस्त 2017 को 14500 रुपये की राशि निकाली गई है।
विज्ञापन


ना तो कोई अनुमति ली गई और न ही उनके हस्ताक्षर करवाएं
सुनील के खाते से 18 मार्च 2017 को 50000 रुपये, 25 मार्च 2017 को 71923 रुपये, 6 अप्रैल 2017 को 42000 रुपये, 25 जनवरी 2020 को 348730 रुपये, 1 फरवरी 2020 को 84835 रुपये, 3 जनवरी 2020 को 348730 रुपये की निकासी हुई है। इसी प्रकार उसकी बेटी ज्योति के बचत खाते से 3 फरवरी 2018 को 88700 रुपये 5 फरवरी 2018 को 10800 रुपये, 8 फरवरी 2018 को 18400 रुपये, 10 फरवरी 2018 को 134000 रुपये, की निकासी की गई है। राशि निकालने के लिए खाताधारकों से ना तो कोई अनुमति ली गई और न ही उनके हस्ताक्षर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
खातों से राशि गायब होने का उसमें पता चला जब उन्होंने अपने डाकखाना बचत खातों को जांचा। शहर थाना नरवाना पुलिस ने विमला देवी की शिकायत पर डाकखाना नरवाना के एजेंट विद्यासागर, स्नेह लता, महेश , सरोज बाला को नामजद कर कुछ अन्य डाकखाना कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


जांच अधिकारी के अनुसार
शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि शहीद की पत्नी व परिवार के सदस्यों की डाकखाना में बचत खाते है। उन्होंने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed