फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered for grabbing Rs 20 lakh in the name of getting admitted in Haryana Police

जींद: हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप, मामला दर्ज

Mon, 27 Jun 2022 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 10:43 PM IST
सार

शाहपुर गांव निवासी राजबीर की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। नहला निवासी सुनील ने अपनी अच्छी जान-पहचान बताकर झांसे में लिया था। 

विज्ञापन
Case registered for grabbing Rs 20 lakh in the name of getting admitted in Haryana Police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पने और सिलेक्शन नहीं होने के बाद राशि वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सदर थाना पुलिस ने फतेहाबाद जिला के गांव नहला निवासी सुनील कुमार के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 
शाहपुर गांव निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नहला हिसार निवासी सुनील से वर्ष 2018 से अच्छी जान-पहचान है और एक दूसरे के घर आना-जाना भी है। वर्ष 2021 में सुनील ने उसे बताया था कि उसकी अच्छी जान-पहचान है। कोई रिश्तेदार या नजदीकी नौकरी लगना चाहता हो तो बता देना।
विज्ञापन


इस पर उसने अपने भाई बलराज के लड़के भतीजे नवीन के बारे में बातचीत की। मार्च 2021 में सुनील गांव शाहपुर आया और नवीन को पुलिस में लगवाने की बात कहते हुए 20 लाख रुपये की मांग की। उसने सुनील को पांच लाख रुपये उसी दिन उपलब्ध करवा दिए थे। सुनील घर से नवीन के फार्म भरने की रिसिप्ट, मार्कशीट, आधार कार्ड और अन्य कागजात अपने साथ ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

8 जून को सुनील ने उसे चंडीगढ़ बुलाया और भर्ती करवाने वाले व्यक्ति से मिलवाने की बात कही। उसे 2-3 जगह घूमाने के बाद सुनील ने बताया कि वह व्यक्ति दिल्ली चला गया है। फिर उसने कहा कि 10 जून 2021 को 15 लाख रुपये लेकर उसे सिरसा बुलाया गया। उस व्यक्ति के वहां न मिलने पर वह दिल्ली चले गए, लेकिन वह दिल्ली में भी नहीं मिला।

 

इसके बाद वह वापस हिसार लौट आए। सुनील ने नवीन के भर्ती होने का विश्वास दिलाते हुए उस से 15 लाख रुपये की राशि ले ली और शपथ पत्र पर ली गई राशि लिख कर दे दी।  लिस्ट आउट होने पर उसके भतीजे नवीन का सिलेक्शन नहीं हुआ।


 

इसके बाद उसने सुनील से संपर्क साधा तो वह कुछ दिन इंतजार करने की बात कहता रहा। फिर सुनील ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई महीपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ धोखाधड़ी करने, धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed