फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Brother raped cousin sister in Jind of Haryana

जींद: युवती के साथ ताऊ के बेटे ने किया दुष्कर्म,चॉकलेट दिलाने के बहाने छत पर लेजाकर किया गलत काम

Mon, 14 Feb 2022 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 11:55 PM IST
सार

लड़की की मां के अनुसार उसकी बेटी घर आई तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। ऐसे में पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Brother raped cousin sister in Jind of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के उचाना थाना क्षेत्र में रिश्ते में चचेरी 16 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 12 फरवरी को उसकी बेटी अपनी दादी को बुलाने घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके जेठ के बेटे ने युवती को चॉकलेट दिलवाने के बहाने छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


महिला के अनुसार इसके बाद जब उसकी बेटी घर आई तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। ऐसे में पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। उचाना थाना प्रभारी सोमवीर सिंह के अनुसार घटना के समय वहां पर परिवार के लोग नहीं थे। मेडिकल में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, जिस पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed