{"_id":"64d73cc14200a8e0a3087176","slug":"body-of-unknown-youth-found-in-bushes-near-station-in-jind-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, लाश आठ-दस दिन पुराना लग रहा है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, लाश आठ-दस दिन पुराना लग रहा है
Sat, 12 Aug 2023 01:47 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:47 PM IST
सार
राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में कई दिन पुराना 30-32 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव कई दिन पुराना होने पर काला पड़ गया था, जिससे उसकी शिनाख्त करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद के रेलवे स्टेशन के मालगाड़ी लोडिंग प्लेटफार्म के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव लगभग 8-10 दिन पुराना है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में कई दिन पुराना 30-32 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव कई दिन पुराना होने पर काला पड़ गया था, जिससे उसकी शिनाख्त करने में परेशानी आ रही है। मृतक नीली सफेद चेकदार कमीज और काली पेंट पहने हुए है। जांच अधिकारी बुद्ध देव ने बताया कि शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में लगी हुई है।
विज्ञापन