फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   यूपी से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करने का आरोपी सात पिस्तौल के साथ डिटेक्टिव स्टाफ ने किया काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

यूपी से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करने का आरोपी सात पिस्तौल के साथ डिटेक्टिव स्टाफ ने किया काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Sun, 23 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
यूपी से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करने का आरोपी सात पिस्तौल के साथ डिटेक्टिव स्टाफ ने किया काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
यूपी से हथियार लाकर सप्लाई करने वाला साबिर सात पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर आगे सप्लाई करने वाले को डिटेक्टिव स्टाफ और सफीदों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से सात पिस्तौल बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिला के भासनी गांव निवासी 32 वर्षीय साबिर के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस रिमांड के दौरान पता लगाएगी कि साबिर ने किस-किस को हथियार सप्लाई किए हैं। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि साबिर दो बार में चार हथियार जींद जिला में सप्लाई कर चुका है। वह अधिकतर काम उत्तर प्रदेश में ही करता है।
डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी सुरेंद्र कुमार व सफीदों डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि साबिर के कब्जे से पांच पिस्तौल 312 बोर व दो पिस्तौल 12 बोर की बरामद की हैं। रात को करीब नौ बजे साबिर एक थैले में सातों हथियार लिए खड़ा था। यह हथियार सोनीपत जिले के धनाना गांव निवासी बदमाश विकास उर्फ विक्की व लाखन माजरा गांव निवासी जितेंद्र उर्फ बिट्टू को सप्लाई करने थे। यह दोनों ही आरोपी डिटेक्टिव स्टाफ द्वारा करीब दस दिन पहले काबू किए जा चुके हैं। विकास व जितेंद्र ने पुलिस को बताया था कि साबिर शनिवार को हथियारों की खेप सप्लाई करने सफीदों आएगा। इस पर कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ ने साबिर को दबोच लिया।
विज्ञापन

10 से 12 हजार रुपये में देता है हथियार
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि साबिर 315 बोर की देसी पिस्तौल 10 हजार और 312 बोर की पिस्तौल 12 हजार रुपये में बेचता था। शनिवार को जिन बदमाशों को हथियार सप्लाई किए जाने थे, वे पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ऐसे में डिटेक्टिव स्टाफ ने एचसी बनी सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम में शामिल सिपाही स्नेह, जोगिंद्र एचसी विनोद ने विकास व जितेंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सफीदों के बाईपास स्थित लाभ सिंह होटल के पास रेकी करके साबिर को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 सालों से कर रहा था हथियार सप्लाई
सुरेंद्र सिंह के अनुसार साबिर अपना पूरा काम फिलहाल उत्तर प्रदेश के शामिल से ही चला रहा था। वह एक से दो हजार रुपये के मुनाफे पर हथियार सप्लाई करता है। अब साबिर सफीदों में अपना पक्का ठिकाना बनाना चाहता था, ताकि यहां से प्रदेश के अन्य जिलों को कवर कर सके। इससे पहले साबिर से हथियार लेकर विकास उर्फ विक्की व जितेंद्र उर्फ बिट्टू ने 26 अगस्त रिंढाना गांव में शराब ठेकेदार धनाना गांव निवासी संदीप व गांव धनाना में शराब के ठेकेदार विनोद उर्फ काला पर जान लेवा किया था।

12 दिन चार बदमाश, 11 अवैध हथियार किए बरामद
डिटेक्टिव स्टाफ का काम संभालते ही नई टीम ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। सुरेंद्र कुमार ने 12 दिन पहले ही ही डिटेक्टिव टीम का कार्यभार संभाला है। इससे पहले वे सीआईए के प्रभारी थे। उन्होंने 12 दिन में 11 अवैध हथियार बरामद कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि अपराधियों को कानून तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed