{"_id":"596d05a84f1c1b08758b45a2","slug":"91500317096-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के शिव चौक पर युवक लक्की की हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिल कुमार ने 20 अप्रैल को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे लक्की की तीन साल पहले रामराये गेट निवासी सोम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद से आरोपी सोम उसके बेटे लक्की से रंजिश रखता था। इसी रंजिश के कारण पहले भी उस पर दो बार जानलेवा हमला करा चुका है। वीरवार देर शाम को जब उसका बेटा बाइक पर सवार होकर शिव चौक पर गया था तो इसी दौरान इस गैंग के लोगों ने बाइक सवार दो युवकों से गोली मारवाकर हत्या करवा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामराये गेट निवासी सोम, गांव पड़ाना निवासी सोमबीर, गांव नगूरां निवासी राकेश मिढ़ा, चौड़ी गली रोहतक रोड निवासी आशीष खोखर, वाल्मीकि बस्ती निवासी विनोदी, संदीप, मुकेश वाल्मीकि, सुरेंद्र के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम और साजिश रचने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी राकेश मिढ़ा को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।
युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
चार महीने पहले शिव चौक पर गोली मारकर की थी हत्या