फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   महिला ने अपने पति पर लगाया 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

महिला ने अपने पति पर लगाया 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

Tue, 19 Mar 2019 10:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
महिला ने अपने पति पर लगाया 11 वर्षीय  बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप
पति पर लगाया बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एक गांव की रहने वाली महिला ने पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगा है वह किशोरी का सौतेला पिता है।

महिला ने मंगलवार को सफीदों में एएसपी अजीत सिंह शेखावत के समक्ष पेश होकर शिकायत दी कि उसके पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। महिला के अनुसार इस बारे में जब बेटी ने बताया तो इसकी शिकायत की गई। वहीं एएसपी के अनुसार पुलिस को शिकायत मिली है और इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। जिस समय उसकी शादी हुई, उस समय महिला को एक बेटी थी और वह गर्भवती थी। शादी के बाद भी उसने बेटी को जन्म दिया। अब उसी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है, जिसको व्यक्ति के साथ शादी के बाद जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed