फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कमाच खेड़ा गांव में चोर ने लगाई एटीएम में सेंध, मुंबई स्थित कंट्रोल रूम में बजा अलार्म, पुलिस को आया मैसेज, युवक रंगे हाथों काबू

कमाच खेड़ा गांव में चोर ने लगाई एटीएम में सेंध, मुंबई स्थित कंट्रोल रूम में बजा अलार्म, पुलिस को आया मैसेज, युवक रंगे हाथों काबू

Sun, 21 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
कमाच खेड़ा गांव में चोर ने लगाई एटीएम में सेंध, मुंबई स्थित कंट्रोल रूम में बजा अलार्म, पुलिस को आया मैसेज, युवक रंगे हाथों काबू
कमाच खेड़ा में तोड़ा एटीएम, मुंबई में बजा अलार्म, मैसेज आने पर पुलिस ने चोर को रंगे हाथों पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। कमाच खेड़ा गांव में एसबीआई के एटीएम को चोर तोड़ने लगा तो मुंबई स्थित बैंक के कंट्रोल रूम में अलार्म बजने लगा। इस पर वहां से जुलाना पुलिस को एटीएम तोड़े जाने की जानकारी का मैसेज भेजा गया। मैसेज आते ही पुलिस हरकत में आई और चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। वारदात के दौरान एटीएम में दो लाख 52 हजार रुपये की नकदी निकालने में थे। आरोपी की पहचान रोहतक जिला के फरमाणा गांव निवासी 24 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। अमित नशे की लत को पूरी करने के लिए चोर बना है। पुलिस अमित से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार अमित स्कूटी पर सवार होकर एटीएम पहुंचा। स्कूटी को एटीएम से दूर पर अंधेरे में खड़ी कर दिया। इसके बाद उसे एटीएम वाले कमरे का शटर तोड़ दिया। रॉड से गेट के शीशे को तोड़ कर अंदर घुसा और एटीएम को तोड़ दिया। एटीएम की स्क्रीन और ट्रे तोड़कर नगदी चुराने की कोशिश की, पर वह नाकाम रहा। इसी बीच एटीएम से छेड़छाड़ होने पर मुंबई स्थित कंट्रोल रूम में इसका अलार्म बज गया। वहां तैनात कर्मचारियों ने पूरी हरकत देखी और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मैसेज के माध्यम से जुलाना थाना और बैंक मैनेजर को दी। बैंक मैनेजर ने दिन में ड्यूटी देने वाले सिक्योरिटी गार्ड को फोन किया। इस पर सिक्योरिटी गार्ड ग्रामीणों को साथ लेकर एटीएम पर पहुंचा तो देखा चोर एटीएम को तोड़ रहा था। जुलाना थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और चोर को टूटे हुए शटर से बाहर निकाला। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक के हेड कैशियर अवतार सैनी ने बताया कि शुक्रवार को बैंक से जाते समय वह एटीएम में दो लाख 52 हजार रुपये डालकर गए थे। प्रारंभिक जांच में दिखाई दे रहा है कि चोर नगदी तक नहीं पहुंच पाया है, लेकिन सही जानकारी इंजीनियर के आने के बाद पता चल पाएगा। चोर ने मशीन से कैश चुराया है या नहीं।
विज्ञापन

कई प्रकार के नशे करता है अमित
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमित शराब से लेकर स्मैक तक का नशा करता है। 24 वर्षीय अमित की शादी करीब एक साल पहले हुई है। कुछ समय पहले उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद अमित नशे की लत में पड़ गया। अमित के परिवार में उसकी मां और पत्नी हैं। वह डेढ़ एकड़ जमीन पर खेती करता है। पुलिस के अनुसार अमित के खिलाफ महम में लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी करने का केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि कमाच खेड़ा गांव में एक चोर एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोर को काबू कर लिया है। पुलिस पूछताछ में चोर ने अपनी पहचान फरमाना निवासी अमित के रूप में बताई। पुलिस ने अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-रोहतास सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed