फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पिल्लूखेड़ा के निजी स्कूल में छात्र की हत्या का मामला

पिल्लूखेड़ा के निजी स्कूल में छात्र की हत्या का मामला

Wed, 25 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा के निजी स्कूल में छात्र की हत्या का मामला
छात्र मर्डर : तीन छात्रों को गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिल्लूखेड़ा के एक निजी स्कूल मेंछात्रों के बीच हुए झगड़े में एक छात्र की मौत होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपी छात्रों गांव कालवा निवासी सुमित, अंकित व अंकित को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चौथा आरोपी छात्र पिल्लूखेड़ा मंडी निवासी हैप्पी फरार है। पुलिस ने तीनों छात्रों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए। पुलिस छात्रों से घटना के संबंध में और जानकारी हासिल करेगी।

मामले की जांच एसएसपी डॉ. अरुण सिंह नेहरा ने एसआईटी को सौंपी थी। एसआईटी इंचार्ज सफीदों के डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को पिल्लूखेड़ा के एक निजी स्कूल में छात्र गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें पांच छात्र घायल हो गए थे। गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी छात्र अंकुश की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार रात को मौत हो गई थी। सोमवार को एसएसपी ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया था। एसआईटी ने आरोपी छात्र सुमित, अंकित व अंकित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि एक आरोपी छात्र हैप्पी अभी फरार है, पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। इसके साथ-साथ पुलिस स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed