{"_id":"5a0c70ea4f1c1b78548bd36e","slug":"71510764778-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने दी वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों ने दी वारदात को अंजाम
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के आरक्षित डिब्बे में यात्रियों से चाकू की नोक पर लूटपाट का मामला सामने आया है। लूटपाट की वारदात को अंजाम उस समय दिया गया जब जींद रेलवे जंक्शन से निकलकर थोड़ी दूरी पर गई थी तो अचानक ट्रेन रुक गई। इसी दौरान आरक्षित कोटे में तीन युवक सवार हो गए। जहां पर वारदात को अंजाम दिया। रेलवे पुलिस ने शिकयत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया।
श्रीगंगानगर निवासी ललीत सिंह ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ किसी कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। वह रोहतक से श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के आरक्षित डिब्बे में सवार हुए थे। जब ट्रेन जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंची और वहां से चलकर थोड़ी दूरी पर गई थी। इसी दौरान अचानक ट्रेन सुनसान क्षेत्र में रुक गई। इसी दौरान खाकी कपड़े व मंकी कैप पहने हुए तीन युवक उसमें सवार हो गए। जहां पर एक युवक काफी लंबा चाकू लिए हुए थे और वह ट्रेन के गेट पर खड़ा हो गया। जबकि दूसरा युवक ट्रेन के डिब्बे में घुस गया और उसकी पत्नी से बैग छीन लिया। बैग में छह हजार रुपये की नकदी, अस्पताल में टेस्ट के कागजात, कपड़े मौजूद थे। बाद में ट्रेन चल पड़ी। बाद में श्रीगंगानगर में पहुंचकर पुलिस को इसके बारे में अवगत करवाया। रेलवे पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।