फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लड़की का किया अपहरण

लड़की का किया अपहरण

Tue, 17 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
लड़की का किया अपहरण
पिस्तौल के बल पर लड़की का अपहरण
विज्ञापन

सफीदों। थाना क्षेत्र के एक गांव से शातिर बदमाश ने मां की आंखों के सामने पिस्तौल दिखाकर उसकी नाबालिग लड़की को उठा ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को गांव झांझकलां निवासी अमरजीत नामक बदमाश उनके घर आया और उसकी बेटी को पिस्तौल के दम पर उठाकर ले गया। उसने विरोध किया तो उसे घर के कमरे में बंद कर दिया। बदमाश ने उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि बदमाश के डर से वह कई दिन तक चुप रही। अब रिश्तेदारों ने उसे हिम्मत दी तो उसने पुलिस में शिकायत दी है। महिला ने कहा कि अमरजीत पर पहले ही डकैती लूटमार जैसे कई मुकदमें दर्ज है। उससे उनके परिवार को भी जान से खतरा है, पुलिस जल्द से जल्द इस अपराधी को गिरफ्तार करें और उनकी बेटी को वापस दिलवाए। चौकी इंचार्ज रामफल ने कहा कि बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed