{"_id":"594d63b74f1c1b36328b47f8","slug":"71498244023-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय में जहरीला पदार्थ मिलाने पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय में जहरीला पदार्थ मिलाने पर केस
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद (सफीदों)। चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पूरे परिवार को बेहोश करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। परिवार के लोगों की हालत स्थिर है। सास ओमपति की शिकायत पर पुलिस ने पुत्रवधू सुमन के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार को चाय पीने से सफीदों में पूरा परिवार बेहोश हो गया था। पुलिस के सामने ओमपति, नरेश, नीलम, रमेश ने घर की बहू सुमनपर चाय में कोई जहरीली चीज मिलाकर पिलाने के आरोप लगाए। सुमन की सास ओमपति ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे नरेश की पत्नी से उनका झगड़ा चल रहा है। कई दिनों पहले भी पंचायत कर उसकी पत्नी को उसके गांव खोजकीपुर से लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह उसने चाय बनाई और सबको दे दी। चाय पीने के कुछ देर बाद ही वे लोग बेहोश हो गए। सुमन अपने तीन बच्चों के साथ घर से फरार हो गई। एएसआई जगबीर ने बताया कि सास ओमपति की शिकायत पर सुमन के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।