{"_id":"5c2fb14abdec2256d14f486e","slug":"61546629450-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने नाबालिग छात्रा का अपहरण करके किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने नाबालिग छात्रा का अपहरण करके किया रेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा का अपहरण करके किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नाबालिग छात्रा का अपहरण कर युवक द्वारा तीन दिन तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।। छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी और उसकी मां ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में 15 वर्षीय छात्रा ने कहा कि बतख चौक निवासी पंकज ने उसका 31 दिसंबर को अपहरण कर लिया था। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो पंकज और उसकी मां ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से बचकर घर पहुंची। इसके बाद उसने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने कहा कि आरोपी युवक पंकज व उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।