फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मां ने ही नाबालिग बेटी को धकेल दिया देह व्यापार के धंधे में

मां ने ही नाबालिग बेटी को धकेल दिया देह व्यापार के धंधे में

Wed, 03 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मां ने ही नाबालिग बेटी को धकेल दिया देह व्यापार के धंधे में
मां ने ही नाबालिग बेटी को धकेल दिया देह व्यापार के धंधे में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसकी मां ने ही देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पिछले छह-सात महीने से उसकी मां लड़की के साथ गलत काम करवाती थी। जब लड़की ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। आखिरकार लड़की ने अपने पिता को सारी बात बताई। पिता ने महिला थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां, दो युवकों को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी पुष्पा खत्री के अनुसार नरवाना की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह सातवीं-आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। एक वर्ष पहले उसकी मां ने उसकी पढ़ाई बंद करवा दी। छह-सात महीने पहले उसकी मां ने घर पर ही एक-दो युवकों के साथ उसे सोने पर मजबूर किया। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मां लगातार उसके साथ गलत कार्य करवाती रही। नाबालिग लड़की ने हिम्मत करके अपने पिता को यह बात बता दी। डीएसपी ने कहा कि लड़की ने उसकी मां व दो युवकों अरुण व टिंकू का नाम लिया है, जबकि कई अन्य को लड़की जानती नहीं। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसकी मां मिथिलेश, अरुण व टिंकू को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed