फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   स्कूल जाने के लिए दोस्त से कार में मांग लिफ्ट, कार पलटी, दो बहनों के इकलौते भाई की मौत

स्कूल जाने के लिए दोस्त से कार में मांग लिफ्ट, कार पलटी, दो बहनों के इकलौते भाई की मौत

Sun, 06 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्कूल जाने के लिए दोस्त से कार में मांग लिफ्ट, कार पलटी, दो बहनों के इकलौते भाई की मौत
कार डिवाइडर से टकराई, छात्र की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना/उचाना
नरवाना रोड पर असंतुलित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें उचाना मंडी निवासी 18वर्षीय छात्र प्रभात की मौत हो गई। प्रभात ने स्कूल जाने के लिए दोस्त से कार में लिफ्ट मांगी थी। इस दौरान कार चला रहा प्रभात का दोस्त राजेंद्रा कॉलोनी निवासी अनुराग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभात अपने परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था।
पुलिस के अनुसार प्रभात नरवाना के एसडी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए प्रभात अपने साथियों के साथ महाराजा अग्रसेन चौक के पास क्रूजर का इंतजार कर रहा था, इसी समय उसका दोस्त अनुराग गाड़ी लेकर आ गया। अनुराग को रूकवा कर प्रभात कार में सवार हो गया। खरकभूरा गांव के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गाड़ी पलटने से प्रभात को गर्दन के आस-पास चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

---
हादसे में छह घायल
शनिवार को ढाकल गांव के पास कार और ट्रक की टक्कर में एक बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का इलाज किया गया। सदर थाना पुलिस के अनुसार हिसार के खानपुर निवासी सतबीर सिंह अपने परिवार के साथ किसी काम से लोधर गांव जा रहा था और ढाकल गांव के पास कार की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें सतबीर व भरथा सहित महिला संतोष, रत्नी, संतोष रानी और बच्ची इशिका घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed